Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Skill is a powerful means to self-reliance: Malik

हुनर आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम : मलिक

Wed, 04 Nov 2026 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Skill is a powerful means to self-reliance: Malik
हुनर हाट में हस्तनिर्मित उत्पाद और लजीज व्यंजन बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हर हाथ में हुनर, हर हुनर को सम्मान और हर प्रतिभा को पहचान। इसी मकसद से चल रहे हुनर हाट में बुधवार को छात्राओं, शिक्षिकाओं और पूर्व छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हस्तनिर्मित उत्पादों और फूड प्लाजा के व्यंजनों ने आगंतुकों को आकर्षित किया।
हॉट का आयोजन आरपीजी इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल और रवींद्रनाथ टैगोर कल्चरल क्लब द्वारा किया गया है। इसमें प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि यह आयोजन छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच देता है। हुनर हाट ने संदेश दिया कि हुनर आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम है। फूड प्लाजा में विभिन्न विभागों की छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक व्यंजन प्रस्तुत किए। राजनीति विज्ञान विभाग ने खीर और चना चाट पेश की। गृह विज्ञान विभाग ने रागी के लड्डू और मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


हुनर हाट में हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल रचनात्मकता के उदाहरण बने। वाणिज्य विभाग ने हेयर क्लिप्स और रेजिन पूजा प्लेटें प्रस्तुत कीं। भूगोल विभाग ने आकर्षक वॉल हैंगिंग्स प्रदर्शित किए। पूर्व छात्रा पल्लवी रस्तोगी ने हस्तनिर्मित चॉकलेट और ब्राउनी के साथ सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed