फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six women and four young men sent to jail in brothel racket case in Saharanpur

यूपी: छह युवतियों और चार युवकों को भेजा जेल, पुलिस ने किया था सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Thu, 27 Jun 2019 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six women and four young men sent to jail in brothel racket case in Saharanpur
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा नवीन नगर से पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल सात युवतियों एवं चार युवकों को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से छह युवतियों एवं चारों युवकों को जेल भेज दिया गया। जबकि एक युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार शाम को सदर कोतवाली पुलिस ने सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में नवीन नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर सात युवतियों एवं एक युवक को गिरफ्तार किया था। बुधवार को सभी का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों युवकों एवं छह युवतियों को जेल भेज दिया गया, जबकि एक युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।
विज्ञापन


सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ी गई यमुना नगर की एक युवती पीड़िता है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी एक सहेली से सेक्स रैकेट संचालिका का नंबर मिला था। उसे यहां नौकरी के बहाने से बुलाया गया था। वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर यहां पहुंची तो यहां आकर उसे यहां के धंधे के बारे में पता चला। उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया गया। उसने यहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसे निकलने नहीं दिया गया। पुलिस की रेड पड़ने के बाद ही वह यहां से निकल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इस युवती को पीड़िता माना गया और कोर्ट ने उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed