{"_id":"5d39d3678ebc3e6ca06b6cef","slug":"six-smuggler-arrested-and-two-quintal-of-meat-recovered-after-former-mla-farm-house-raided-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के फार्म हाउस में छापा, चौकीदार समेत छह तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के फार्म हाउस में छापा, चौकीदार समेत छह तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल मांस बरामद
Fri, 26 Jul 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिजनौर पुलिस ने मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झकड़ी बांगर के जंगल में पूर्व विधायक रुचि वीरा के फार्म हाउस में छापा मारकर गोकशी करते पांच लोगों को दबोचा था, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। उनके पास से दो क्विंटल मांस भी बरामद हुआ था। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी को भी दबोचा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया एक आरोपी पूर्व विधायक का चौकीदार है।
पुलिस ने मंगलवार की रात सूचना मिलने पर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झकडी बांगर के जंगल से में पूर्व विधायक रुचि वीरा के फार्म हाउस में छापा मारकर कर गांव के साकू, जावेद, ओसाफ, जुबेर व नानू को दबोचा था। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उनके पास से दो क्विंटल मांस भी बरामद किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गांव काजीवाला निवासी फरार आरोपी तसलीम को भी दबोचा लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया साकू पूर्व विधायक के फार्म हाउस का चौकीदार है। साकू ही चोरी छिपे से गोकशी करा रहा था। इस संबंध में पूर्व विधायक रुचि वीरा साकू को अपना चौकीदार नहीं बता रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/