फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six positive in one family, health department worred about it

एक परिवार के छह लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Wed, 12 Aug 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
six positive in one family, health department worred  about it
सरधना में सैंपलिंग करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : SARDANA
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान भाजपा किठौर मंडल के महामंत्री और माछरा बड़ागांव में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं। वहीं दौराला के नंगली आजड़ गांव में दिल्ली से आए एक साधु, एक सेवादार को कोरोना की पुष्टि हुई। सरधना में दो लोग, सरूरपुर में तीन लोगों को कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को कुल 15 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

नंगली आजड़ गांव में 80 वर्षीय महात्मा के सेवादार के साथ दिल्ली से आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। बताया गया कि महात्मा की तबीयत दिल्ली से आने के बाद खराब चल रही थी। मंगलवार को सीएचसी दौराला की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर जांच करने लगी। इस दौरान कुछ सेवादारों ने जांच में सहयोग नहीं किया। टीम ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी ने जांच कराई। जांच में 80 वर्षीय महात्मा और उनका एक सेवादार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं इन इन लोगों के संपर्क में बहुत से लोग बताए जा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि नंगली आजड़ में 102 व सीएचसी पर 34 लोगों की जांच की गई। महात्मा और सेवादार को लिए मेरठ भेज दिया गया है। इलाके को सील की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

138 लोगाें की जांच की
सरधना। नगर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच की गई। इसमें एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सलावा में कोरोना से आरिफ की मौत हो गई थी। 9 अगस्त को उसके परिजनों के सैंपल भेजे गए थे। मृतक आरिफ के भतीजे को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं कुल 138 लोगों की जांच की गई। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ागांव में हड़कंप की स्थिति
माछरा। भाजपा किठौर मंडल के अध्यक्ष को सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को मंडल के महामंत्री भी पॉजिटिव मिले। माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी भाजपा किठौर मंडल के महामंत्री अध्यक्ष के संपर्क में आए थे। इसलिए उन्हें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। वहीं बड़ागांव में सात लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं। डॉ. आलोक नायक ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को टीम ने कुल 53 लोगों की जांच की। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश चौधरी ने बताया कि जिस परिवार मे 6 पॉजिटिव मिले हैं वह बीडीसी राशिद का परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed