{"_id":"5fc005cb8ebc3e9bf4623bfe","slug":"six-people-injured-in-road-accidents-on-gangahar-track-near-nanu-and-on-mawana-road-sardana-news-mrt512859852","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी पर नानू के निकट और मवाना मार्ग पर सड़क हादसों में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी पर नानू के निकट और मवाना मार्ग पर सड़क हादसों में छह लोग घायल
विज्ञापन

सरधना/फलावदा। सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर नानू के निकट और मवाना मार्ग पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद के गांव निवाड़ी निवासी देवेंद्र और अश्वनी बुधवार रात ब्रेजा कार से बहादरपुर के निकट स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब 10 बजे वह लौट रहे थे। उनके आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार डीसीएम पीछे टकरा गई। वहीं, सामने से आ रही एक कार भी उनकी कार टकरा गई। जिसमें कार सवार युवक घायल हो गया। ब्रेजा में सवार देवेंद्र, अश्वनी और दूसरी कार में सवार हरिद्वार निवासी मोहित घायल हो गए। घायलों को सरधना के एक निजी अस्पताल लाया गया। बाद में देवेंद्र व अश्वनी को गाजियाबाद में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें सड़क हादसे की जानकारी नहीं है।
दूसरी ओर, मीरापुर निवासी कर्मवीर पुत्र रामप्रकाश बाइक पर सोनवीर पुत्र हरकेश के साथ फलावदा जा रहा था। मवाना मार्ग पर आइडियल स्कूल के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कर्मवीर तथा सोनवीर घायल हो गए। वहीं पैदल जा रहा एक और व्यक्ति भी घायल हो गया। घायलों का कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। सोनवीर ने हेलमेट लगा रखा था। संवाद