{"_id":"69de77df0de3c2350d05d195","slug":"six-months-after-jameels-murder-family-remains-unsolved-anger-mounts-among-family-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111997-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जमील हत्याकांड का छह माह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जमील हत्याकांड का छह माह बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों में रोष
विज्ञापन
सरधना। जमील का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गोमतीनगर मोहल्ला निवासी जमील की हत्या के छह माह बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। जांच के नाम पर पुलिस अब तक खाली हाथ है, जिससे परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है। परिजन लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
जमील पुत्र हफीज करीब छह माह पूर्व किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव तहसील मार्ग स्थित माइनर के पास एक प्लॉट से बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। इससे जांच और उलझ गई। छह माह बीतने के बावजूद न तो हत्यारों का कोई सुराग मिल सका है और न ही हत्या के कारणों का पता चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी पुलिस को खास हाथ नहीं लग सका।
परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, ऐसे में हत्या का कारण समझ से परे है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीमों को लगाया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।