फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six months after construction, the uprooted road began to be reconstructed.

Meerut News: निर्माण के छह महीने बाद उखड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Tue, 09 Dec 2025 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Six months after construction, the uprooted road began to be reconstructed.
छह माह पूर्व बनी सड़क हुई जर्जर स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव दरियापुर में पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब छह माह पूर्व बनाई गई सड़क निर्माण के बाद ही उखड़ गई। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने इसका निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने भी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
दरियापुर निवासी मनीष, राजकुमार आदि ने बताया कि करीब छह माह पूर्व उनके गांव के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरे होने के कुछ दिनों बाद ही सड़क में अनेक जगह गड्ढे बन गए। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद संबंधित ठेकेदार से दोबारा इस सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने मीवा-मवाना मार्ग पर लगभग 8 करोड़ की लागत से 6.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया था। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। इसके चलते तीन महीने बाद ही सड़क धराशायी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब दोबारा पीडब्ल्यूडी द्वारा संबंधित ठेकेदार से इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क मानक के अनुसार नहीं बनती तो वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

छह माह पूर्व बनी सड़क हुई जर्जर स्रोत संवाद

छह माह पूर्व बनी सड़क हुई जर्जर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed