फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six cattle death after eating poisonous bait in a cow shed in Hastinapur of Meerut

Meerut: गोशाला में जहरीला चारा खाने के बाद छह गोवंश की तड़प-तड़पकर मौत, कई की हालत नाजुक, हड़कंप के बाद शिकायत

Wed, 28 Feb 2024 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 12:34 AM IST
सार

Meeut News : गोशाला में जहरीला चारा खाने से छह गोवंशों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इनके अलावा दर्जनों गोवंशों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Six cattle death after eating poisonous bait in a cow shed in Hastinapur of Meerut
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर में प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे स्थित पांडव विघ्नहर गोशाला में जहर मिला चारा खाने से करीब छह गोवंश तड़प-तड़प कर मर गए। कई की हालत नाजुक है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गाेवंश की जांच की। गोशाला संचालक मित्रसेन प्रजापति ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

समाजसेवी मित्रसेन प्रजापति की प्राचीन कर्ण मंदिर के समीप बूढ़ी गंगा किनारे मुख्य मार्ग पर पांडव विघ्नहर गोशाला है। यह गोशाला पिछले दो साल से संचालित है। इसे वह अपने निजी खर्चे पर चलाते हैं। गोशाला में वर्तमान में करीब दो दर्जन निराश्रित गोवंश थे। मंगलवार की शाम गोवंश की चारा खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते आधा दर्जन गोवंश की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल टीम के साथ गोशाला पहुंचे। पशु चिकित्सकों के प्रयास से दो गायों को सुरक्षित बचा लिया गया। गोशाला के प्रबंधक एवं संचालक मित्रसेन प्रजापति ने बताया कि सड़कों पर घूम रही निराश्रित गायों को आसरा देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने माता-पिता को समर्पित गोआश्रय स्थल की स्थापना की थी।

वहीं, मंगलवार शाम गोवंश के चारे में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया। इससे करीब छह गायें मर गईं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम ने गायों के चारे के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल ने बताया कि गोशाला में छह गायों की मौत फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई है। पूरी तरह स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है। बाकी दो गायों की स्थिति खराब थी, जिन्हें समय पर दवाइयां देकर सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी गोवंश अभी ठीक है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

गोशाला के प्रबंधक एवं संचालक मित्रसेन प्रजापति ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि दोनों व्यक्ति लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे गोशाला बंद करने की धमकी भी दी थी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करते हुए आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed