फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siwalkhas MLA had a heated argument with CO Sardhana

सिवालखास विधायक की सीओ सरधना से तीखी नोकझोंक

Wed, 09 Jul 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Siwalkhas MLA had a heated argument with CO Sardhana
कंकरखेड़ा के पावली खास गांव में सिवाल खास विधायक की सीओ सरधना से कहासुनी होती हुई।
कंकरखेड़ा। पावलीखास गांव के आम के बाग में सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद आम की पार्टी में आ रहे थे। कार्यक्रम स्थल से आधा किमी पहले पुलिस द्वारा सभी वाहनों को रोका जा रहा था। सरधना सीओ ने सिवालखास विधायक की कार को भी रोक दिया, जिस पर दोनों की तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पावलीखास गांव के आम के बाग में आम पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम स्थल से आधा किमी पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। यहां सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पार्किंग स्थल के सामने सड़क के बीच पुलिस ने लोहे बेरिकेडिंग लगा दिए थे। विधायक गुलाम मोहम्मद व अन्य नेता भी कार से पहुंचे। सीओ सरधना ने यह कहते हुए विधायक की कार को रोक दिया कि जाम की वजह से कार को पहले रोका जा रहा है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक कार कार्यक्रम स्थल तक ले जाने पर अड़ गए। इसे लेकर दोनों में तनातनी हो गई। हालांकि कुछ देर सीओ ने विधायक की कार को जाने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed