फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Situation returning to normal in Jwalagarh and Kapsad, restrictions and night curfew continue

Meerut News: ज्वालागढ़ व कपसाड़ में सामान्य हो रहे हालात, पाबंदियां और नाइट कर्फ्यू जारी

Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Situation returning to normal in Jwalagarh and Kapsad, restrictions and night curfew continue
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के पास तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
सरधना। थाना क्षेत्र के ज्वालागढ़ और कपसाड़ गांव में हालात अब सामान्य होने लगे हैं। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाबंदियां अभी बरकरार हैं। दोनों गांवों के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात है। अंदरूनी इलाकों में भी पुलिस गश्त जारी है। रेहड़ी वालों पर पाबंदी के कारण लोगों को रोजमर्रा के सामान खरीदने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी नाइट-कर्फ्यू लागू है। बाजारों और दुकानों को सीमित समय तक ही खोलने की अनुमति दी गई है और किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक है। प्रशासन ने बाहरी लोगों व मीडिया के प्रवेश पर भी कड़ी निगरानी रखी है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष पेट्रोलिंग कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही पाबंदियों में चरणबद्ध ढील दी जाएगी। सोशल-मीडिया पर अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी भड़काऊ या भ्रामक संदेश पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। सीओ आशुतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed