{"_id":"68974b60ec7da16d3a0d1b3c","slug":"sisters-tied-raksha-sutra-brothers-took-a-vow-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109723-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भाइयों ने लिया वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भाइयों ने लिया वचन
विज्ञापन
भाई को राखी बांधती बहन। (मवाना)
- धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बारिश और जाम की बाधा को पार कर भाइयों के घर पहुंची बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से हो रही बारिश भी बहनों के कदमों को नहीं रोक पाई। भाइयों के घर जाने के लिए बहनों को जाम से भी दो चार होना पड़ा। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और भाइयों ने उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने रक्षावचन लेकर भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के चलते सुबह से ही भाई को राखी बांधने के लिए बहनों का अपने मायके आना और भाइयों को बहन से राखी बंधवाने उनकी ससुराल जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने उपहार स्वरूप धनराशि देकर रक्षा का वचन दिया।
शनिवार को प्राइवेट बसों के साथ रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण बिजनौर बैराज पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जिस कारण बिजनौर, कोटद्वार आदि स्थानों को बिजनौर से होकर जाने वाली रोडवेज की बसें बंद रही। इससे महिलाओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मवाना रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बसों की संख्या व चक्कर बढ़ाए गए हैं। बसें मीरापुर तक जा रही हैं। जहां पहले 70-72 चक्कर लगते थे, वहीं अपराह्न तक 75-80 से चक्कर लग चुके हैं। बसों की किल्लत के चलते ज्यादातर लोगों ने अपने दोपहिया व कार आदि वाहनों से सफर तय किया। जिसके चलते नगर व हाईवे पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही।