{"_id":"68973744737970b597055f11","slug":"sisters-tied-rakhis-and-brothers-took-a-pledge-to-protect-meerut-news-c-14-1-mrt1002-941877-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने बांधी राखियां तो भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने बांधी राखियां तो भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..साकेत में बहनों नेअपने भाई को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया......सं
- शहर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, बच्चों और युवाओं में रहा अधिक उत्साह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखियां बांधकर उपहार लिए तो भाइयों ने भी बहनों की रक्षा के साथ ही हर कदम पर साथ रहने का संकल्प लिया।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और भाइयों ने जीवन भर उनकी रक्षा करने की कसम ली। इस अवसर पर भाई-बहनों ने एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्रेम और स्नेह को मजबूत किया। रक्षाबंधन के दिन बाजारों में राखी और मिष्ठान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ रहीं। ऐसे में त्योहार की रौनक और बढ़ गई।
सुबह घरों में रक्षाबंधन की पूजा की गई। मुख्य द्वार की दीवारों के साथ कमरों की दीवारों को साफ कर गेरू से राम सीता का नाम लिखा गया। इसके बाद मीठे जवे लगाए गए। प्रसाद स्वरूप जवे सभी को दिए गए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर सोने और चांदी की राखियां भी बांधीं। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। कई भाइयों ने मिठाइयों, कपड़ों और गहनों के रूप में उपहार दिए। कुछ ने नकद राशि देकर बहनों की खुशी को दोगुना किया।
विज्ञापन
वहीं, बहनों और भाइयों ने शाम को होटल और मॉल में पहुंचकर खानपान का लुत्फ उठाया। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि शहर में 200 से होटल और ढाबे शाम के समय फुल रहे। मौसम ठंडा होने के बावजूद लोगों ने आइस्क्रीम का भी आनंद लिया।
मंदिरों में भी बांधे गए रक्षा सूत्र
- मंदिरों में रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग भगवान से आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने रक्षा सूत्र बांधे। आशीर्वाद लेकर दक्षिणा दी गई। सुबह से रात तक शहर में मेले जैसे माहौल रहा।