फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sister's in-laws beaten up, four injured

Meerut News: बहन के ससुरालियों को पीटा, चार घायल

Thu, 23 Feb 2023 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 23 Feb 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sister's in-laws beaten up, four injured
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में दंपती के बीच हुए विवाद की जानकारी पर महिला के मायके वालों ने बहनोई उसकी मां, भाभी और अन्य के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश भी की। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

खरखौदा थानाखेत्र के नरहेड़ा गांव निवासी अजरा का निकाह छह माह पहले जाकिर कालोनी निवासी सुलेमान से हुआ था। बुधवार को दंपती में किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर अजरा ने मायके वालों को फोन कर दिया। जिसके बाद उसके भाई पप्पू उर्फ डान, नावेद, अयान, शाहरुख, मुस्तफा और पांच-छह लोग ससुराल पहुंच गए और सुलेमान, उसकी मां शमीम, भाभी गुड़िया और अर्शी से मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------
बोस कंपनी के नाम से बनाए जा रहे आठ लाख के नोजिल पकड़े
-कंपनी के अधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की तारापुरी जाटों वाली गली में दिल्ली की कंपनी बोस के नाम पर बनाए जा रहे फर्जी नोजिल का कंपनी अधिकारियों ने भंडाफोड़ किया है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में मौके से करीब आठ लाख रुपये नोजिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी बोस के जांच प्रभारी कौशिक विश्वास ने बताया कि उन्हें मेरठ के लिसाड़ी गेट में नकली पार्ट्स बनाने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार रात टीम के अधिकारी लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तारापुरी में छापा मारा, जहां पर नकली पार्ट्स बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से मकान मालिक रहीस पुत्र तस्लीम को पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए। कंपनी के जांच अधिकारी और पुलिस टीम ने मौके से 360 नोजिल बरामद किए, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। जांच अधिकारी कौशिक विश्वास ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नकली नोजिल बना रहा था। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed