फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sister dies in car accident, brother injured

कार की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sister dies in car accident, brother injured
हल्दौर के गांव बिलाई बस अड्डे के पास सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकत्री की मौत के व
हल्दौर (बिजनौर)। बिलाई बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ी नौरंगपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका सुषमा (50) और उसके भाई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप घायल हो गया। विरोध में ग्रामीणों ने हल्दौर-नहटौर रोड पर शव रखकर जाम लगाया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

सुषमा (50) पत्नी ध्यान सिंह ग्राम पंचायत अकबर में आंगनबाड़ी सहायिका थीं। नगीना क्षेत्र के गांव चमरावाला निवासी उनका भाई केशव (36) भी उनके घर आया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बिजनौर- नहटौर रोड स्थित बिलाई बस अड्डे पर भाई-बहन सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बिजनौर की ओर से तेज रफ्तार आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। घायल केशव को बिजनौर भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जाम से करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा। बाद में काफी समझाने पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पुत्र अमन ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हल्दौर के गांव बिलाई बस अड्डे के पास सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकत्री की मौत के व

हल्दौर के गांव बिलाई बस अड्डे के पास सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकत्री की मौत के व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed