फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sirf bayaanbaaji se nahi mil sakti highcourt bench

सिर्फ बयानबाजी से नहीं मिल सकती हाईकोर्ट बेंच  

Sat, 26 May 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 May 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
sirf bayaanbaaji se nahi mil sakti highcourt bench
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के सवाल पर किनारा करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से बेंच नहीं मिल सकती है। इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया है, जिसके तहत हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट को लिखकर देगा। तब जाकर यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसलिए इस पर राजनीति करने से कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को सिद्धार्थ नाथ सिंह कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते कहा कि चार साल की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है कि न्यूज में किसी भी घोटाले की हेडलाइन नहीं बनी है। मोदी सरकार में जितना विकास हुआ, इतना कभी नहीं हुआ। यही कारण है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा विकास का नारा लेकर आ रही है, तो विपक्ष एकजुट होकर मोदी हटाओ का नारा लेकर आ रहा है। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले गरीबी हटाओ के नारे लगाए जाते थे। सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रखी है। वर्ष 2022 तक सभी को छत उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आजादी के बाद पहली बार 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। अब बिजली भी कोई बड़ा मुद्दा नहीं रह गया है। किसानों का हित सबसे पहले रखा गया है। मुद्रा लोन और कई अन्य प्रकार की योजनाओं से आम लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में विपक्ष कामयाब नहीं होगा
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष का नारा है कि ‘मोदी हटाओ हमें बचाओ’, जबकि भाजपा का नारा है साफ नीयत और सही विकास। इसी मुद्दे पर सरकार काम भी कर रही है। कैराना चुनाव पर कहा कि विपक्ष इस चुनाव को सांप्रदायिक बना रहे हैं। देवबंद से फतवा जारी हो रहा है। लेकिन कैराना चुनाव में विपक्ष कामयाब नहीं होगा। 

सिर्फ कार्यकाल पर बात करेंगे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर मेरठ में मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, इसलिए वह सिर्फ केंद्र सरकार के कार्यकाल पर बात करेंगे। उन्होंने मेरठ से संबंधित सवालों पर अगले सप्ताह आने की बात कहकर टाल दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संचालित योजनाओं पर विस्तार से जानकारी की। डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों पर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण है। 

वार्ता के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, देवेंद्र गुर्जर, आलोक सिसौदिया, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed