फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Silver shines, investors happy, market moves

Meerut News: चांदी चमचमाई, निवेशक खुश, बाजार में हलचल

Mon, 01 Dec 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Silver shines, investors happy, market moves
मेरठ। तेजी कहें या तूफान। चांदी इस समय निवेशकों की जेब में चमक भर रही है और बाजार इस चमक-दमक को रोमांच से देख रहा है। शहर के सराफा बाजार में एक ही चर्चा है कि चांदी इस बार किस ऊंचाई पर रुकेगी। दरअसल, नवंबर में कीमतों ने ऐसा उछाल दिखाया कि निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर चांदी कीमत 56.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची। इसका सीधा असर मेरठ के बाजार पर दिखा। महीने की शुरुआत में चांदी 1,51,800 रुपये प्रति किलो थी। 13 नवंबर को यह 1,67,100 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची। उतार-चढ़ाव के बाद 30 नवंबर को बाजार लगभग 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। कुल तेजी अब भी लगभग 7 प्रतिशत बैठती है।
विज्ञापन

यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्यूफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल बताते हैं कि चांदी की मौजूदा छलांग सिर्फ निवेश की वजह से नहीं है। पिछले दशक में चांदी के औद्योगिक प्रयोग आसमान छू रहे हैं। सौर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, कंपोनेंट्स हर जगह चांदी की मांग दोगुनी हुई है। यही कारण है कि 2025 में कीमतें 56.63 डॉलर तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी संजीव जिंदल का कहना है कि चांदी अब केवल आभूषण नहीं, बल्कि तकनीक का इंजन बन चुकी है। जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, चांदी की खपत भी उछल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी प्रत्यक्ष जैन जोड़ते हैं कि मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितता में लोग सुरक्षित निवेश खोजते हैं। सोने की तरह अब चांदी भी एक भरोसेमंद ‘हेज’ बन गई है। कुछ देशों के केंद्रीय बैंक भी इसे खरीद रहे हैं।
इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि अगर औद्योगिक मांग इसी तरह बढ़ती रही, तो चांदी 65–70 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। भारतीय बाजार में यह सहज ही 2 लाख रुपये प्रति किलो पार कर जाएगी।

मेरठ बुलियन ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल बताते हैं कि शहर का सराफा बाजार चांदी के कारोबार का प्रमुख केंद्र है। त्योहारी सीजन के बाद भी मांग बनी हुई है, इसलिए रेट नीचे आने की संभावना कम है।”
--
सोना प्रति दस ग्राम, चांदी प्रति किलो के भाव वर्ष 2025...
भाव सोना चांदी
28 नवंबर 1,28,100 1,65,000
25 नवंबर 1, 28,500 1,61,250
19 नवंबर 1, 26,900 1,60,500
14 नवंबर 1,28,300 1,64,400
13 नवंबर 1,28,600 1,67,100
4 नवंबर 1,22,000 1,51,000
1 नवंबर 1,22,400 1,51,800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed