फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Silver Price Surge: Global Rally Pushes Meerut Market Above ₹1.65 Lakh per Kg

चांदी चमकी: वैश्विक उछाल का असर, मेरठ में भाव 1.65 लाख के पार,  निवेशक खुश-बाजार में हलचल

Mon, 01 Dec 2025 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 01 Dec 2025 11:58 AM IST
सार

वैश्विक बाजार में चांदी 56.63 डॉलर प्रति औंस पहुंचते ही मेरठ में भावों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस महीने चांदी 1,51,800 से बढ़कर 1,67,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंची और अब भी 1,62,000 के आसपास ट्रेड कर रही है। निवेशक और ट्रेडर्स दोनों इस तेजी को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Silver Price Surge: Global Rally Pushes Meerut Market Above ₹1.65 Lakh per Kg
चांदी - फोटो : adobe stock

विस्तार

तेजी कहें या तूफान। चांदी की चमक निवेशकों की जेब में भर रही है। बाजार इस चमक-दमक को रोमांच से देख रहा है। सराफा बाजार में एक ही चर्चा है कि चांदी इस बार किस ऊंचाई पर रुकेगी। दरअसल, नवंबर में कीमतों ने ऐसा उछाल दिखाया कि निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के चेहरे खिल उठे। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 56.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची। इसका सीधा असर मेरठ के बाजार पर दिखा। महीने की शुरुआत में चांदी 1,51,800 रुपये प्रति किलो थी। 13 नवंबर को यह 1,67,100 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची। उतार-चढ़ाव के बाद 30 नवंबर को बाजार लगभग 1,62,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। कुल तेजी अब भी लगभग 7 प्रतिशत बैठती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 1 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड ज्वैलर्स एंड मैन्यूफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल बताते हैं कि चांदी की मौजूदा छलांग सिर्फ निवेश की वजह से नहीं है। पिछले दशक में चांदी के औद्योगिक प्रयोग आसमान छू रहे हैं। सौर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, कंपोनेंट्स हर जगह चांदी की मांग दोगुनी हुई है। इससे 2025 में कीमतें 56.63 डॉलर तक पहुंचीं। 

व्यापारी संजीव जिंदल का कहना है कि जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, चांदी की खपत भी उछल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी प्रत्यक्ष जैन जोड़ते हैं कि मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितता में लोग सुरक्षित निवेश खोजते हैं। 
 

सोने की तरह अब चांदी भी एक भरोसेमंद ‘हेज’ बन गई है। कुछ देशों के केंद्रीय बैंक भी इसे खरीद रहे हैं। इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि अगर औद्योगिक मांग इसी तरह बढ़ती रही, तो चांदी 65–70 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। भारतीय बाजार में यह सहज ही दो लाख रुपये प्रति किलो पार कर जाएगी।

सोना प्रति दस ग्राम, चांदी प्रति किलो के भाव

   भाव         सोना                             चांदी
 28 नवंबर         1,28,100        1,65,000
 25 नवंबर         1, 28,500         1,61,250
19 नवंबर       1, 26,900         1,60,500
 14 नवंबर         1,28,300         1,64,400
 13 नवंबर       1,28,600         1,67,100
 4 नवंबर         1,22,000         1,51,000
 1 नवंबर       1,22,400         1,51,800

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed