फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sillepry on road due to maili, one dozzen vechile riders injured

मैली से सड़क पर फिसलन, दर्जनभर वाहन सवार घायल

Thu, 28 Nov 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
sillepry on road due to maili, one dozzen vechile riders injured
दौराला-सरधना रोड पर बारिश के बाद मैली से हुई फिसलन में पलटी कार । - फोटो : LAWARD
दौराला। हल्की बूंदाबांदी होते ही सरधना-दौराला मार्ग पर हादसे शुरू हो गए हैं। बुधवार को मैली की फिसलन से दर्जनभर लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।
विज्ञापन

सरधना-दौराला मार्ग पर दौराला शुगर मिल है। मिल से मैली ले जाते समय वाहनों से वह गिरने जगह-जगह गिरकर सड़क पर फैल जाती है। तेज धूम में धूल का कारण बनती है तो बारिश में फिसलन कर देती है। बुधवार को हुई बारिश से सड़क पर काफी दूर तक फिसलन हो गई। जिसमें मसूरी निवासी अरुण की कार पलट गई। कार पलटने से अरुण को मामूली चोटें आई। इसके बाद सरधना लौट रहे मौसम अल, पत्नी शबीना, बेटा अशरफ व इमरान भी बाइक फिसलने से घायल हो गए। सरधना से दुल्हैड़ा गांव आ रहे नीरज चौहान, हर्ष भी बाइक फिसलने से घायल हो गए। इनके अलावा सचिन, बिट्टू व गीता भी बाइक फिसलने पर घायल हो गए। स्थानीय लोगों बारी-बारी से घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में लगे रहे। मैली से हुई फिसलन में बाइक सवारों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोग मैली को लेकर मिल प्रशासन से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, पर मिल अधिकारी शिकायत को नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed