फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sikh community youths beaten up, quarreled over cutting hair

सिख समुदाय के युवकों को पीटा, केश काटने पर बखेड़ा

Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sikh community youths beaten up, quarreled over cutting hair
सिख समुदाय के युवकों को पीटा, केश काटने पर बखेड़ा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ केे अहमदपुरी का मामला, चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ-परीक्षितगढ़। सिख समुदाय के दो युवकों को पहले बंधक बनाकर पीटा और फिर उनके केश काट दिए। पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल के युवकों को थाने की हवालात में बंद कर दिया। इसके विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और फिर मुकदमा दर्ज किया।
परीक्षितगढ़ के अहमदपुरी गांव में विद्युत प्लांट बनने का काम चल रहा है। सिख समुदाय के मुकेश सिंह व विक्रम सिंह निवासी दिल्ली यहां सरिया काटने का काम करते थे। दो दिन पहले ठेकेदार ने दोनों पर चोरी करने का आरोप लगा दिया। आरोप है कि दोनों युवकों को ठेकेदार और उसके साथियों ने बंधक बनाकर पीटा व फिर पगड़ी खोलकर बाल काट दिए। दोनों को चोर बताकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिख समाज को इसकी जानकारी मिली। वे परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस के प्रति आक्रोश जताया। थाने में हंगामा हुआ तो खलबली मच गई। इससे पहले कि वहां बखेड़ा होता पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। भाजपा नेता अमित मोहन टीपू और सिख समुदाय के लोगों ने मांग की कि दोनों युवकों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इसको लेकर लोगों ने परीक्षितगढ़ नगर में जुलूस भी निकाला। सिख समाज के लोगों ने ठेकेदार समेत 15 लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की है। इसके बाद ठेकेदार व अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में रात गुजारी
मुकेश सिंह व विक्रम सिंह के परिवार को पता लगा तो वे भी थाने पहुंचे। देर रात दोनों मजदूरों के परिवार के लोग गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होेंने गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सामने आपबीती सुनाई। सिख समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और आसपास के गांवों में भी समाज के लोगों को बताया गया।

वर्जन
सिख समुदाय के युवकों पर चोरी का आरोप गलत लगाया गया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और उनकी शिकायती पत्र पर ठेकेदार व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेकेदार को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed