फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siddhbali special express train stood for four and a half hours

सवा चार घंटे खड़ी रही सिद्धबली स्पेशल ट्रेन

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddhbali special express train stood for four and a half hours
बिजनौर में किसानों के आंदोलन के कारण रेलवे स्टेशन पर खड़ी सिद्घवली एक्सप्रेस। - फोटो : BIJNOR
सवा चार घंटे खड़ी रही सिद्धबली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। रेलवे कंट्रोल रूम ने ट्रैक बाधित होने की आशंका पर ही ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया। सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन बिजनौर में 4 घंटा 20 मिनट तक खड़ी रही, जबकि लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी बिजनौर और किरतपुर में रोक कर रखा गया। सभी स्टेशन पर एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी।
सोमवार को बिजनौर रेलवे स्टेशन पर एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक और सीओ कुलदीप गुप्ता की अगुवाई में पुलिस और पीएसी तैनात रही। आरपीएफ और जीआरपी भी स्टेशन पर पहले ही लगी हुई थी। लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को कंट्रोल ने बिजनौर स्टेशन पर 50 मिनट तक रोक कर रखा। यह ट्रेन साढ़े 11 बजे रवाना हुई जोकि बाद में किरतपुर में रोक दी गई। 11:40 पर दिल्ली से कोटद्वार जा रही सिद्धबली एक्सप्रेस को बिजनौर में रोका गया, जो चार बजे तक बिजनौर खड़ी रही। बता दें कि किसान के रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रैक बाधित होने की आशंका पर कंट्रोल ने ट्रेनों को मौजमपुर नारायण स्टेशन से पहले ही जहां तहां खड़ा कर दिया था। रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम और आरपीएफ इंचार्ज सज्जन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उधर, चांदपुर रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

ट्रेन से उतर बसों से की यात्रा
सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर खड़ी हो गई थी। यात्रियों को मालूम हुआ कि चार बजे से पहले नहीं चलेगी तो वे उतर गए और आगे की यात्रा बस से करना सही समझा। इन यात्रियों को नजीबाबाद या कोटद्वार तक ही जाना था। हालांकि कुछ महिलाएं और चुनिंदा यात्री ही शाम चार बजे तक ट्रेन में बैठे रहे। महिलाओं के साथ ट्रेन में सवार बच्चे बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झालू हाल्ट पर रोकी गई पैसेंजर ट्रेन
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेल रोको आंदोलन के चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने झालू हाल्ट पर पैसेंजर ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया। दस बजे नजीबाबाद से गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोककर नारेबाजी की और तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। दस मिनट तक ट्रेन रोके रखने का किसानों ने दावा किया है। उधर, रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन लेट होने या ड्राइवर की ओर से मीमो नहीं मिलने की बात कही। इस दौरान प्रमोद कुमार, छोटे सिंह, मुनेंद्र, सुमित चौधरी, जितेंद्र, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में किसानों के आंदोलन के कारण खड़ी ट्रेन में परेशान यात्री।

बिजनौर में किसानों के आंदोलन के कारण खड़ी ट्रेन में परेशान यात्री।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस फोर्स।

बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर रेलवे स्टेशन पुलिस फोर्स के साथ तैनात एसडीएम।

चांदपुर रेलवे स्टेशन पुलिस फोर्स के साथ तैनात एसडीएम।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed