{"_id":"5b2a0c8b4f1c1bb16e8b8c55","slug":"siddhartha-chaudhary-reached-the-base-camps-of-mt-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाले सिद्धार्थ जिले के पहले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाले सिद्धार्थ जिले के पहले युवा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 20 Jun 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक 17 हजार 600 फीट तक की चढ़ाई की है। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाले सिद्धार्थ जिले के पहले युवा हैं। दो साल की प्रैक्टिस के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। अब सिद्धार्थ चौधरी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
बिजनौर के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ चौधरी फ्रीलांसर फोटोग्राफर हैं। हिमाचल प्रदेश के लद्दाख के माहौल और पहाड़ों की फोटो खींचते थे। वहां रहने के दौरान वे पहाड़ों की ट्रैकिंग करने वालों के फोटो खिंचते थे। इस दौरान वे भी ट्रैकिंग के लिए प्रेरित हुए। थोड़ी प्रैक्टिस के बाद स्पीति में चार हजार फीट से ज्यादा की चढ़ाई की। फिर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की ठान ली। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई करीब 46 हजार 628 फीट है। सिद्धार्थ ने पहले माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई करने का निर्णय लिया। उन्होंने अकेले ही 19 मई को माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप के लिए चढ़ाई शुरू की। 27 मई को बेस कैंप तक पहुंचे। बेस कैंप की ऊंचाई 17 हजार 600 फीट है। छह जून को सिद्धार्थ चौधरी ने अपनी चढ़ाई पूरी की और नीचे आ गए। 210 किमी की यात्रा 18 दिन में पूरी हुई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/