फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siddhachakra Mahamandal Vidhan destroys the worldly troubles: Bhaav Bhushan

सिद्धचक्र महामंडल विधान से होता है सांसारिक कष्टों का नाश : भाव भूषण

Mon, 07 Jul 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Siddhachakra Mahamandal Vidhan destroys the worldly troubles: Bhaav Bhushan
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में मुनि भाव भूषण महाराज के सानिध्य में आषाढ़ अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धच्रक महामंडल विधान में रविवार को नंदीश्वरद्वीप जिनालय में जाप्य अनुष्ठान के बाद जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

विधान के पांचवें दिन शांतिधारा संजय जैन, गीता जैन, ऋतु जैन, जिवितेश जैन, कर्णिका जैन, देवेंद्र कुमार जैन, गीता जैन ने की। युवा विद्वान पंडित आशीष जैन शास्त्री, आयुष जैन शास्त्री ने शांतिधारा के महामंत्रों का वाचन किया। विधान के मध्य भाव भूषण महाराज ने कहा कि शांतिधारा करने से आदि, व्याधि, उपाधि सर्व उपद्रवों का नाश होता है। सिद्धचक्र महामंडल विधान बहुत प्राचीन विधान है। इस विधान को करने से सांसारिक कष्टों का नाश होता है एवं सिद्ध पद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उदाहरण देते हुए कहा- हे भगवन, तुम्हारी और हमारी आत्माओं के गुण समान हैं। हम में और उनमें कोई भेद है तो बस इतना है कि वह कर्मों से रहित हैं और हम कर्मों सहित हैं। आप बैरागी हैं और हम रागी हैं। आप सांसारिक दुखों से रहित हैं और हम संसार के दुख उठा रहे हैं। आप शरीर से संबंध छुटाकर परमात्मा बन गए हैं। हम आज भी कर्मों और शरीर के कारण संसार के दुखों से दुखी हैं। हे जिनेंद्र भगवन आपकी स्तुति एवं पूजन करके हम सबको आत्म बोध जागृत हो और हम भी आप जैसे अलोकिक परमार्थ सुख को प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित आशीष जैन शास्त्री ने विधान की मांगलिक क्रियाएं कराई। मांडले पर 128 अर्घ्य चढाए। सिद्धचक्र विधान में तीर्थ क्षेत्र के सदस्य व विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, आदर्श जैन, अनंतवीर जैन, जगदीश जैन आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed