फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Siblings clashed with crooks

बदमाश से भिड़ गए भाई बहन

Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Siblings clashed with crooks
बदमाश से भिड़ गए भाई बहन
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन में सहकारी बैैंक के पूर्व चेयरमैन के घर लूटपाट के इरादे से बदमाश घुस गया। भाई बहन ने साहस दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। कालोनी के लोग भी एकत्र हो गए, और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
पल्लवपुरम फेज वन स्थित डीएच पाकेट में दौराला स्थित सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन पदमेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार देर रात उनका बेटा सॉफटवेयर इंजीनियर अभिषेक वर्मा लैपटॉप पर ऑफिस वर्क कर रहा था। नीचे बहन अंजली ने देखा कि घर के आंगन में किसी की चप्पल पड़ी थी। अंजली ने मम्मी रेखा और भाई अभिषेक को बुलाया। अभिषेक बाहर पार्क तक देखने गया, लेकिन कोई नहंी मिला। बदमाश अंदर बाथरूम में घुसा था। अंजली की नजर पड़ी तो दोनों भाई बहन बदमाश से भिड़ गए और साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर कालोनी के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने भी बदमाश की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया बदमाश आरोपी आकिब निवासी डबल स्टोरी है। वह पहले भी कई जगह पर चोरी कर चुका है। बदमाश नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed