फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shyayam nagar me sangharsh

श्याम नगर में सिगरेट पर संघर्ष, छह घायल

Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 28 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
shyayam nagar me sangharsh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में शनिवार को एक दुकान से उधार में सिगरेट लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान मालिक के उधार देने से मना करने पर आरोपी ने दुकानदार के भाई को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही आरोपियों के साथ मिलकर दुकान में लूटपाट और तोड़फोड़ की। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अभद्रता होने पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

 लिसाड़ी गेट के रसूलनगर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र सगीर का श्यामनगर में किराना स्टोर है। शनिवार दोपहर नूर मोहम्मद दुकान पर भाई राहिल को छोड़कर गया था। इस बीच पड़ोसी अय्यूब ने दुकान से सिगरेट ले ली। राहिल ने सिगरेट के पैसे मांगे तो अय्यूब ने उधार देने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि अय्यूब ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहिल को घायल कर दिया और दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। इसी बीच नूर मोहम्मद भी वहां पहुंच गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोपियों ने दुकानदार के घर पहुंचकर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। महिलाओं ने आरोपियों पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में नूर मोहम्मद, राहिल, साहिबा, रज्जो आदि घायल हो गए। आरोपी पक्ष से अय्यूब और एक अन्य युवक को चोट लगी है। लिसाड़ी गेट पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नूर मोहम्मद ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाते हुए पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी है। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed