फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shyaam Baba's praises echoed in Nauchandi fair

नौचंदी मेले में गूंजे शयाम बाबा के जयकारे

Sun, 01 Jun 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shyaam Baba's praises echoed in Nauchandi fair
इकरार अहमद.....रंगीन रोशनियों से सजा मेला नौचंदी रौनक बढ़ती झूलो की लाइटे।
मेरठ। ऐतिहासिक मेला नौचंदी पटेल मंडप में श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट जागृति विहार की ओर से श्री खाटू श्याम संकीर्तन हुआ। इसमें श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे। रॉबिन भारद्वाज ने श्याम बाबा के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा श्याम का दरबार कोलकाता के फूलों से सजाया गया। मां दुर्गा एवं राम दरबार भी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा की ज्योत का आह्वान संस्थापक अनिल गोयल ने किया। इस दौरान भजन लो आ गया खाटू वाला... सुनाकर सभी का मन मोह लिया। खाटू नरेश को 56 भोग के साथ नौचंदी के मशहूर हलवा पराठा, नान खटाई का भोग लगाया लगा। सभी भक्तों ने ज्योति में बाबा के दर्शन किए। गायिका आकांक्षा मित्तल और विकी अलबेला ने भी भजन सुनाए। उन्होंने लहर-लहर लहराए चुनरिया भजन गाकर... हर दिल को उमंग से भर दिया।
विज्ञापन

अनुज और मोहित ने बाबा का धमाल गीत... सुनाया। ज्योति सैनी ने बजने लगे सभी ढोल नगाड़े... गाकर श्याम बाबा का अभिनंदन किया। इस दौरान ऐश्वर्या वर्मा, अक्षित वशिष्ठ ने भजन आया सांवरिया सरकार, नीले पर चढ़के सुनाया तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। सोनू सैनी के म्यूजिकल ग्रुप ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान उमेश वर्मा, दीपक कुमार, राहुल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नरेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तूफान आयो रहे आयो छत्रपति
- प्रांतीय मेला नौचंदी में हुआ स्कूली बच्चों का कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रांतीय मेला नौचंदी में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम प्रभारी कायस्थ बड्ढा राजकीय इंटर कॉलेज डॉ. नारायण शरण, प्रधानाचार्य रेनू सिंह, सरबजीत कपूर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों मों सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट कि छात्राओं ने स्वागत गान पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

महारानी लक्ष्मी बाई के रूप में देशभक्ति गीत विजयी भव.. पर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।। इसके बाद जूनियर वर्ग की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य किया। तूफान आयो रे आयो छत्रपति...पर नृत्य प्रस्तुति ने भी सभी को रोमांचित कर दिया। अंत में नोडल अधिकारी डाॅ.नारायण शरण ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान शाहिद, अंजलि, आस्था, सलोनी, रजनी, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed