फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrimad Bhagwat teaches the art of living: Acharya Brij Kishore

जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद्भागवत : आचार्य बृजकिशोर

Tue, 06 May 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat teaches the art of living: Acharya Brij Kishore
इकरार अहमद...... सूरजकुंड स्थित सरस्वती मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु।
मेरठ। सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सरस्वती मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हुई। आचार्य बृजकिशोर तिवारी ने गोपी गीत, कंस मान मर्दन, उधव संवाद, सहित अन्य प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि भागवत विषम परिस्थितियों में धैर्य और स्थिरता के साथ रहना सिखाती है।
विज्ञापन

कथा में आचार्य बृजकिशोर तिवारी ने आज भगवान की शादी है...भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। मुख्य यजमान अजय शर्मा, ममता शर्मा, ऋषभ शर्मा व नेहा शर्मा रहे। समिति के अध्यक्ष विनीत कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव अनुराग वर्मा, कोषाध्यक्ष हर्ष शर्मा, अजय गुप्ता, नरेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन

शिव मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित
- ईस्ट डिफेंस कॉलोनी के शिव मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य रजनीश ने पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में चौधरी विनेश सिंह, रिपु दमन, मुकुल रस्तोगी, प्रहलाद सिंह, प्रवीण रस्तोगी, विमलेश तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम 13 को
मेरठ। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक 13 मई को गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिन मनाएंगे। संस्थान के शिक्षक पुलकित त्यागी ने बताया कि गुरुदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना रात को ऑनलाइन पूजा का भी हो रही है। 13 मई में को शहर में तीन सत्संग कार्यक्रम होंगे। दामोदर कॉलोनी स्थित केंद्र में गायिका हेमा सरदेसाई भी कार्यक्रम में आएंगी। इसके अलावा लोहियानगर में सुमेरु गायक सिद्धांत भाटिया के साथ सत्संग होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed