फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins at Gokul Dham

Meerut News: गोकुल धाम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Wed, 15 Apr 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins at Gokul Dham
मेरठ। माधवपुरम सेक्टर-एक स्थित गोकुल धाम में मंगलवार को तेजस्वी शंकराचार्य सेवा समिति ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया। इससे पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो उठा।कलश यात्रा गोकुल धाम से शुरू होकर माधवपुरम के विभिन्न मार्गों से कथा स्थल पहुंची। रास्ते भर भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों से वातावरण गूंजता रहा। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें थीं। समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा। कथा का रसपान पंडित रामधन भारद्वाज कराएंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा, राजिंद्र सिंह, विकास अग्रवाल, मयंक सिंह, तरुण गोयल, अरुण तिवारी, विवेक भार्गव, ललित गुप्ता, हरिओम, सतीश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed