फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shrikant Tyagi stayed in CCSU Meerut hostel before arresting, four arrested for giving him protection

Shrikant Tyagi: CCSU के हॉस्टल में रुका था गालीबाज श्रीकांत त्यागी, संरक्षण देने वाले मेरठ के चार लोग गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह गिरफ्तारी से पहले मेरठ में सीसीएसयू के हॉस्टल में रुका था। उसे सरंक्षण देने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi stayed in CCSU Meerut hostel before arresting, four arrested for giving him protection
आरोपी श्रीकांत त्यागी, नकुल त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में महिला से दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को संरक्षण देने वाले चार लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि श्रीकांत त्यागी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता नकुल त्यागी के घर और विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रुका था। बता दें कि एडीजी कानून व्यवस्था ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर नोएडा पुलिस की तारीफ की है और कहा कि अब उसे शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा प्रकरण के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसको शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरारी के दौरान त्यागी को छिपाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Arrested: गालीबाज भगोड़े नेता श्रीकांत त्यागी तक ऐसे पहुंची पुलिस, मेरठ के परतापुर से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे नकुल त्यागी, रविन्द्र तोमर, राहुल, सुनील, राजन, नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी के साथ गिरफ्तार हुए हैं। नकुल त्यागी के पास श्रीकांत त्यागी रुका था। श्रीकांत अपनी पत्नी से लगातार फोन पर बात कर रहा था जिसके चलते उसे नोएडा पुलिस ने ट्रेस किया है।

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात भी दबिश दी थी। पुलिस ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार मेडिकल क्षेत्र के लखमी विहार में रहते हैं। हालांकि पुलिस दबिश में उसका कोई सुराग नहीं लगा था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर 25,000 का इनाम रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Double Murder: नानी-धेवती की हत्या के बाद घर जाकर सो गए तीनों आरोपी, फूलप्रुफ प्लानिंग से की थी वारदात

आज सुबह नोएडा पुलिस ने उसे परतापुर थानाक्षेत्र से चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी खुद गाड़ी चलाकर मेरठ से गुजर रहा था। गिरफ्तारी से पहले वह सीसीएसयू के हॉस्टल में रुका था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed