{"_id":"5d8a7b668ebc3e93b147c1e7","slug":"shri-ram-lila-manchan-sardana-news-mrt4450914185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद मोह का मंचन किया, शिव बरात निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारद मोह का मंचन किया, शिव बरात निकाली
विज्ञापन
सरधना में रामलीला का मंचन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। सरधना में चल रहे श्री राम चरित्रोत्सव प्रदर्शन में मंगलवार को श्री रामा मंडल के कलाकारों ने मंचन किया। कलाकारों द्वारा नारद मोह, रावण जन्म, वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन किया। रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती के साथ रामचरित्रोत्सव प्रदर्शन का शुभारंभ हुआ। श्री रामा मंडल के कलाकारों द्वारा आरती की गई। कलाकार महेंद्र सैनी, श्याम सिंह गोस्वामी, ठाकुर गोपाल चौहान, सुनील माहेश्वरी, विपिन प्रजापति, अंकित सैनी ने प्रदर्शन किया। प्रसंग के साथ ही लंका के राजा रावण का जन्म होता है। वेदवती संवाद के प्रसंग का मंचन प्रदर्शन भी कलाकारों ने किया। प्रदर्शन संयोजक मलखान सिंह सैनी, शिक्षक दीपक शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, संजीव पंवार, सुभाष सभासद, विरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, सोनू त्यागी, महिपाल वाल्मीकी, करण गोस्वामी, मंगत सिंह पाल, रतनदीप सैनी, रामोतार सैनी, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
भगवान शिव की बरात निकाली
फलावदा। कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी द्ववारा रामलीला शुभारंभ से पूर्व नगर में भगवान शिव की बारात हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई। उद्घाटन डॉ. सुरेश विश्वास कुमार बंगाली ने किया। कस्बे में बरात का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शिव बारात मेन बाजार, मोहल्ला जाटान से होते हुए बूढ़ा शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान कमेटी के प्रधान श्याम बाबू सैनी, महामंत्री विमल सैनी, तनजैब चौधरी, दीपक कुमार, मोहन सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रामलीला मंचन का शुभारंभ
मवाना। भगवान श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला मंचन का आज शुभारंभ हो गया। रामलीला का शुभारंभ व्यापारी चिराग गुप्ता ने किया। मंचन में नारद मोह एवं विष्णु भगवान को श्राप तथा मनु सतरुपा तपस्या का मंचन किया गया। संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान, मुंशी कश्यप, पवन चौहान, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कैलाश कौशिक, डॉ. ओमपाल चौहान, सुशील दुबलिश, सुनील गर्ग, कैलाश रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम जन्म का मंचन किया
किठौर। किठौर में चल रही 91वें रामलीला मंचन में मंगलवार को श्री राम सहित चारों भाइयों का जन्म तथा सीता जी के जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्री राम का जन्म होते ही पंडाल में जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। इस मौके पर कमेटी के प्रधान गुजंन कौशिक,यश ,अमन बंसल सोहित गोयल,बिट्टू आदि मौजूदरहे।
माछरा। कस्बे में मंगलवार को श्रीरामलीला का मंचन का शुभारंभ किया गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने गणेश पूजन कर उद्घाटन किया। श्री रामलीला के मंच पर कलाकारों ने प्रथम दिन शिव पार्वती विवाह, नारद मोह, आदि का मंचन किया गया। इस दौरान राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, अजय त्यागी, तारा चंद त्यागी, विधि सैनी, बॉबी त्यागी, दीपक त्यागी, शिवराज भाटी आदि मौजूद रहे।