फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram Janmotsav fair concludes, idol immersed in Gang Canal

Meerut News: श्रीराम जन्मोत्सव मेला संपन्न, गंग नहर में हुआ प्रतिमा विसर्जन

Sat, 28 Mar 2026 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmotsav fair concludes, idol immersed in Gang Canal
विसर्जन से पूर्व माता से क्षमा याचना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव एवं मां भगवती दुर्गा पूजन मेले का समापन रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में विधिविधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर भक्तों ने धर्म लाभ अर्जित किया।

संचालन भारतीय पांडव सेना के अध्यक्ष रणधीर उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार की छात्रा रोहिणी उपाध्याय एवं सतीश चंद्र मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। समापन के उपरांत कस्बे की मध्य गंग नहर पर मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां को विदाई दी। इस मौके पर ओमबीर भड़ाना, पंकज फौजी, शुभम, दीपक कश्यप, राजू स्वामी, नीरज गुप्ता, अनीता उपाध्याय, नीरू रहेजा, विष्णु कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विसर्जन से पूर्व माता से क्षमा याचना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विसर्जन से पूर्व माता से क्षमा याचना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed