फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Ram is the incarnation of Lord Vishnu: Anshika Devi

भगवान विष्णु के अवतार हैं श्रीराम : अंशिका देवी

Wed, 09 Jul 2025 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 09 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is the incarnation of Lord Vishnu: Anshika Devi
मेरठ। वेस्ट एंड रोड बाबा औघड़नाथ मंदिर मार्ग पर श्रीराम कथा महोत्सव हुआ। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से आई अंशिका देवी ने कहा कि श्रीराम का जीवन करुणा, साहस और मर्यादा का प्रतीक है। उनकी जन्म कथा हमें यह सिखाती है कि जीवन में सत्य और धर्म का पालन सर्वोपरि है। श्रीराम कथा हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कथा व्यास अंशिका देवी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ रामायण हमें धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के विषय में सिखाती है। उन्होंने बताया कि कौशल्या, कैकयी और सुमित्रा लंबे समय तक संतानहीन रहने के कारण दशरथ ने पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया। यज्ञ के फलस्वरूप उनकी पत्नियों को दिव्य खीर प्राप्त हुई। खीर ग्रहण करने के बाद रानी कौशल्या ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम को जन्म दिया। उसी समय, कैकयी को भरत और सुमित्रा को लक्ष्मण व शत्रुघ्न की प्राप्ति हुई। भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम हैं जो मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजे जाते हैं। कथा व्यास अंशिका ने बताया कि श्रीराम ही धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। उनके जन्म के समय पूरी अयोध्या में उत्सव मनाया गया। देवता भी उनके दर्शन के लिए पहुंचे और पुष्पवर्षा की गई। मानवता के लिए श्रीराम ने एक आदर्श स्थापित किया। कथा सुनने वालों में ब्रजभूषण गुप्ता, सुरेश गर्ग, अतुल अग्रवाल, राजकेसरी, अनिल अग्रवाल, जुगल किशोर गर्ग, अशोक गर्ग, आनंद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed