{"_id":"5ba94958867a557f624a05e0","slug":"shri-ji-ki-rathyatra-nikali","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीजी की रथ यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीजी की रथ यात्रा निकाली
amarujala
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री 1008 पार्शवनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर दुर्गाबाडी सदर से सोमवार को श्रीजी की रथ यात्रा निकाली गयी। रथ यात्रा में खवासी के रूप में सुरेश चंद, विनेश कुमार, पदम प्रकाश, आयुष जैन कुबैर, खेमचंद, पवन कुमार को हाथी रथ पर विराजमान होने का सौभाग्य मिला। रथयात्रा का उद्घाटन प्रवीण जैन ने किया। अक्षत जैन ने आरती उतारी। रथ पर भगवान महावीर की भव्य झांकी रही। नपीरी और बैंडबाजों के साथ निकाली गई रथ यात्रा का श्रद्घालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया और श्री जी की आरती उतारी। इस दौरान अध्यक्ष रणजीत जैन, मंत्री दिनेश कुमार जैन, मृदुल जैन, सुनील जैन, पदम् प्रकाश जैन, सुनील जैन, विजय जैन, संजीव जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी से इंद्रों ने चंद्रप्रभु भगवान व शांति नाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर जलाभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य रचित जैन, गौरव जैन, अक्षत जैन, अचल जैन को मिला। इंद्र इंद्राणियों ने भगवान की आरती की। मंडप पर जिनवाणी माता की स्थापना कर इंद्राणियों ने पूर्ण आहूति के साथ शांति यज्ञ किया। समाज द्वारा पारस जैन शास्त्री का तिलक करके माला पहनाकर सम्मान किया। सुनील जैन प्रवक्ता ने बताया कि 25 को आनंदपुरी मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल जैन, मुकेश जैन, वीरसैन जैन, अभिषेक जैन, सुधीर जैन, शैलेन्द्र जैन आदि मुख्य रहे।