फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shri Gandhi Memorial Inter College Management Committee election on 29th

Meerut News: श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव 29 को

Mon, 16 Mar 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Shri Gandhi Memorial Inter College Management Committee election on 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में पंचवर्षीय प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रजभूषण बंसल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 12 मार्च को किया गया। 14 मार्च को आपत्तियों की सुनवाई के बाद 15 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। 16 मार्च को उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया 18 मार्च को पूरी की जाएगी। यदि किसी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होते हैं तो 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान स्थल पर किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी मतदाताओं को पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य तस्वीर पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। दिव्यांग मतदाताओं को विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed