{"_id":"68a5fe56d9ee84561c001827","slug":"shree-krishnas-chhath-celebrated-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104276-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण की छठी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण की छठी मनाई
Wed, 20 Aug 2025 10:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
दौराला। दौराला- मसूरी मार्ग स्थित मिंटू प्रजापति के प्रतिष्ठान पर बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण का हवन पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम आयोजक मिंटू प्रजापति ने बताया कि छठी पर्व पर हवन पूजन किया गया। मुख्यातिथि रालोद नेता बाबूराम प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण को कढी चावल का भोग लगाकर किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और राहगीरों को कढी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रवीन कुमार,अरूण कुमार, ममता, नीशू,जगवती,ओमकारी, पुष्पा,पलक,अंश,वंश,शगुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन