फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shravan month: Jalabhishek will start in temples from today along with Kanwar Yatra

श्रावण मास : कांवड़ यात्रा के साथ मंदिरों में आज से शुरू होगा जलाभिषेक

Fri, 11 Jul 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shravan month: Jalabhishek will start in temples from today along with Kanwar Yatra
मेरठ। हिंदू धर्म में पवित्र माने जाने वाले श्रावण मास का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। भगवान शिव को समर्पित इस माह में कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। एक दिन पूर्व ही दिल्ली सहित एनसीआर के कांवड़ियों ने हाईवे के मंदिरों में जलाभिषेक आरंभ कर दिया है। शिवालयों में कांवड़ियों को सेवा दी जा रही है। मोदीपुरम में कई सेवा शिविर आरंभ हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिर जिसमें बाबा औघड़नाथ मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर और रामायण कालीन महाबिलेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 11 जुलाई से सुबह 4 बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू होगा। श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्त होगा। इस दौरान चार सावन सोमवार पड़ेंगे, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। मेरठ में कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मेरठ बाईपास, मोदीपुरम और अन्य प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिविरों में भंडारे और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य जगह तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

- औघड़नाथ मंदिर में आएंगे 2 लाख कावंड़िये
बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि इस बार मंदिर में पहली बार 2 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। मंदिर समिति के साथ जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बैठकें की हैं। डीआईजी के निर्देशन में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, और हापुड़ में कांवड़ मार्ग को 57 जोन और 155 सेक्टर में बांटा गया है। 838 शिविर जिले में आसपास और हाईवे पर 464 शिविर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी, और 8,688 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 1,166 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंदिरों में रहेगी सजावट
श्रावण मास के आरंभ से ही मंदिर लाइटों से जगमगाते रहेंगे। बाबा औघड़नाथ मंदिर के अतिरिक्त नागेश्वर महादेव, महाबिलेश्वर नाथ मंदिरों में विशेष सजावट परंपरा अनुसार की गई है। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

- गोमुख से भी आ रहे कांवड़िये
शहर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के कांवड़ियों को आगमन आरंभ हो गया है। यह कांवड़िया हरिद्वार ही नहीं गंगोत्री और गोमुख से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। इस बार हरिद्वर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ियों से समय से पूर्व यात्रा आरंभ कर दी है। गोमुख और गंगोत्री से कांवड़ लाने वालों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में जिला प्रशासन भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed