फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shots fired after altercation at wedding ceremony, state president of BJP Minority Morcha's cousin injured

मेरठ: शादी समारोह में कहासुनी के बाद चली गोलियां, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का चचेरा भाई घायल

Tue, 21 Sep 2021 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 Sep 2021 01:08 AM IST
सार

मेरठ के किठौर में ग्राम कायस्थ बड्ढा में एक परिवार में लड़की की शादी थी। जहां पर खाना खाने के दौरान गांव के ही दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Shots fired after altercation at wedding ceremony, state president of BJP Minority Morcha's cousin injured

विस्तार

मेरठ के किठौर में ग्राम कायस्थ बड्ढा में सोमवार शाम शादी समारोह में खाना खाते समय किसी बात को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। गोली लगने से भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को मेरठ अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिली। इस बाबत शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि ग्राम कायस्थ बड्ढा में एक परिवार में लड़की की शादी थी। जहां पर खाना खाने के दौरान गांव के ही दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों को ग्रामीणों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन

 

आरोप है कि कुछ ही देर में एक पक्ष के कुछ लोग अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए तथा फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासित अली का चचेरा भाई जावेद (28) पुत्र आबिद के कमर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जावेद सऊदी अरब में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह गांव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर न हीं दी गई है। तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही सीओ किठौर बृजेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना तथा पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed