फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shot dead in broad daylight in Hastinapur due to mutual rivalry

Meerut: आपसी रंजिश के चलते हस्तिनापुर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत; भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 28 Jun 2024 02:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

दिनदहाड़े हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मामले को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई है। एसपी क्राइम अनित कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Shot dead in broad daylight in Hastinapur due to mutual rivalry
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर के क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गांव के ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में अनुसूचित जाति और वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच में पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी रंजिश चल रही थी। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एक महीना पूर्व दोनों ही पक्षों में बच्चों को लेकर भी विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आपस में विवाद रखते थे। शुक्रवार को अनुसूचित जाति का 45 वर्षीय सोहनवीर पुत्र ओमप्रकाश अपने घर से किसी काम से गांव में जा रहा था। वह गांव में ही फर्नीचर का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को जब वह गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो तभी वाल्मीकि समाज के कुछ युवकों ने उसे पर अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल सोनवीर को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सोनवीर की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीणों ने बताया कि सोनवीर के चार बच्चों में दो बेटे दो बेटी हैं और सभी अविवाहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े सोनवीर की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मामले को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई है। एसपी क्राइम अनित कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों में थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप की कार्यवाही की मांग। एसडीएम अंकित कुमार नायब तहसीलदार सीओ सौरव सिंह, सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

सोहनवीर की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम को थाने के बाहर बैठकर धरना दिया और पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग के साथ-साथ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

ग्रामीणों की मांग है कि सोहनबीर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए इस मामले में एसएसपी विपिन ताडा, एसपी क्राईम अनिकेत कुमार आदि ने पीड़ित परिवार को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था सोहनबीर
ग्रामीणों ने बताया कि सोहनबीर गांव में कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था। और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने निर्माण अधीन मकान को देखने के लिए गया था जहां पर अचानक उसे गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed