फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shortage of 700 personnel to conduct Lok Sabha elections

Meerut News: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को 700 कार्मिकों का टोटा

Wed, 13 Mar 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shortage of 700 personnel to conduct Lok Sabha elections
शामली। लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले में 700 कर्मचारियों को टोटा है। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 700 कर्मचारियों की मांग सहारनपुर मंडलायुक्त के माध्यम से केंद्रीय चुनाव कार्यालय को भेजी है। यदि दूसरे जिलों से 700 कर्मचारी नहीं मिले तो संविदा कार्मिकों को लोकसभा संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि, लाेकसभा चुनाव को लेकर अभी आदर्श चुनाव संहिता की घोषणा नहीं हुई है। जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव आयुक्त सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक लेकर समीक्षा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि 15 मार्च के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 5036 कार्मिकों की आवश्यकता है। इनमें 2500 बेसिक शिक्षा विभाग और अन्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 1202 कर्मचारियों की आवश्यश्कता है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से 465 कर्मचारी मिल चुके हैं। फिलहाल 700 कार्मिकों की जरूरत है। जिला सूचना विज्ञान केंद्र के प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि 700 कर्मचारियों की सहारनपुर मंडल के आयुक्त के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि केंद्रीय चुनाव आयोग से 700 कार्मिक नहीं मिले तो जिले में उपलब्ध एक हजार संविदा कार्मिकों को लगाकर लोकसभा चुनाव को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed