{"_id":"692caeb2d3c27af6e90a833e","slug":"shops-and-shops-worth-lakhs-from-the-professors-house-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1041777-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रोफेसर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रोफेसर के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
भावनपुर थाना के बद्रीनाथ कालानी निवासी प्रोफेसर के बंद में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पडा साम
- फोटो : शूटिंग के खिलाड़ी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की बद्रीनाथ कॉलोनी में प्रोफेसर आदित्य झा के बंद मकान का रोशनदान तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर व कीमती सामान चोरी कर लिए। चोर घर के अंदर रखी अलमारी से करीब 55 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, लैपटॉप, एलसीडी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गंगानगर और भावनपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में भावनपुर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
एबीएस कॉलेज गाजियाबाद में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत आदित्य झा की पत्नी हर्षिता और बेटी काश्वी के साथ वाराणसी अपने मायके गईं हुईं थीं। प्रोफेसर आदित्य झा अपने भाई एडवोकेट जगदीश कुमार झा के पास थाना देहली गेट जतिवाड़ा गंगा मंदिर के पास रह रहे हैं। रविवार को जब प्रोफेसर झा अपने बद्रीनाथ कॉलोनी स्थित आवास पर साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का रोशनदान उखाड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उन्हें नकदी-जेवर और अन्य सामान चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलते ही गंगानगर और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद मेें उलझ गई। बाद में तय हुआ कि मामले की जांच भावनपुर थाना पुलिस करेगी।
इस संबंध में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बद्रीनाथ कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात की जांच के लिए भावनपुर पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम को भी भेजा गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।