फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shopping for Hartalika Teej has begun, sarees with digital prints are the first choice

हरतालिका तीज को लेकर खरीदारी शुरू, डिजिटल प्रिंट वाली साड़ियां पहली पसंद

Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shopping for Hartalika Teej has begun, sarees with digital prints are the first choice
शहर के कबाड़ी बाजार में हरतालिका तीज को लेकर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त को है। इसके मद्देनजर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। महिलाएं पूजा सामग्री और श्रृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त हैं।
शहर के कबाड़ी बाजार के साथ ही अन्य मुख्य बाजारों में श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। चूड़ियां, बिंदिया, पायल, मेहंदी, सिंदूर और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी सबसे अधिक हो रही है। आकर्षक परिधानों में भी महिलाओं की रुचि बढ़ी है। व्यवसायी पुशांत जैन ने बताया कि महिलाएं साड़ी और चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।सिल्क, जॉर्जेट और सूती साड़ियों की बिक्री सबसे अधिक है। हरे रंग की चूड़ियों और डिजिटल प्रिंट वाली साड़िया इस बार खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन

साड़ी विक्रेता अशोक ने बताया कि कढ़ाई और गोटा-पत्ती वाली साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं गारमेंट्स व्यवसायी अतुल के अनुसार मोरपंखी नीली, लैवेंडर और चमकीली पीली साड़ियां महिलाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही हैं। पारंपरिक परिधानों में साड़ी को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है, जो न केवल सुदंरता, बल्कि सांस्कृतिक पहचान की भी प्रतीक हैं। बाजारों में बेल्ट वाली साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा फ्लोरल प्रिंट और बनारसी साड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। कई महिलाएं राशि के अनुसार भी रंगों का चयन कर रही हैं। माजरा रोड निवासी महिला मृदुला जैन व रेलपार निवासी मोनिका का कहना है कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व में श्रृंगार सामग्री और परिधान की खरीदारी का अलग महत्व होता है। इसलिए हर साल इस अवसर पर विशेष तैयारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रृंगार सामग्रियों के बाजार में दाम
- चूड़ियां- 35 से 300 रुपये प्रति डिब्बा
- नेल पेंट- 30 से 200 रुपये प्रति पीस
- मेहंदी पैक- पांच से 40 रुपये
- सिंदूर- 10 से 30 रुपये बॉक्स

- साड़ियों के दाम
- शिफॉन- 590 से 1500 रुपये
- जॉर्जेट- 500 से 2000 रुपये
- समर सिल्क- 1000 से 3000 रुपये
- डिजिटल प्रिंट- 1000 से 2000 रुपये
- सूती- 350 से 1500 रुपये
- प्रिंटेड फैंसी सूती- 1000 से 2000 रुपये

शहर के कबाड़ी बाजार में हरतालिका तीज को लेकर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

शहर के कबाड़ी बाजार में हरतालिका तीज को लेकर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed