{"_id":"602ebbc58ebc3ee9196f15ea","slug":"shop-close-but-selling-of-wine-city-news-mrt526044138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्द दुकान के पीछे से बिक रही थी शराब, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्द दुकान के पीछे से बिक रही थी शराब, दबोचा
विज्ञापन
बंद दुकान के पीछे से बिक रही थी शराब, दो हिरासत में लिए
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने बुधवार देर रात शराब की दुकान के पीछे से चोरी-छिपे शराब बेचने का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक सेल्समैन बताया जा रहा है। पुलिस ने दुकान संचालक को भी एफआईआर में शामिल किया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 11 बजे किसी ने सूचना दी कि हापुड़ चुंगी स्थित देसी शराब के ठेके से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। पुलिस ने देशी शराब की दुकान के पीछे से शराब बेचते दो लोगों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में नाम चंद्रशेखर निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी और सरताज निवासी सरावा थाना खरखौदा (हाल पता जाकिर कॉलोनी) शामिल हैं। चंद्रशेखर शराब की दुकान का सेल्समैन बताया जा रहा है। चंद्रशेखर ने बताया कि वह दुकान संचालक की शह पर यह काम कर रहा है। पुलिस ने दुकान संचालक विनय निवासी दादरी को भी एफआईआर में शामिल कर लिया है। मौके से देशी शराब के 28 पव्वे जप्त किए गए हैं। संवाद