फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooters from the Meerut division hit the mark with precision and dominated the points table.

Meerut News: मेरठ मंडल के शूटरों ने साधा सटीक निशाना, अंक तालिका में बनाया दबदबा

Fri, 11 Sep 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Shooters from the Meerut division hit the mark with precision and dominated the points table.
राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते खिलाड़ी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, पिलौना में आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुक्रवार देर शाम तक चले रोमांचक मुकाबलों में मेरठ मंडल के निशानेबाजों ने अपनी सटीक निशानेबाजी का लोहा मनवाते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 16 मंडलों से आए लगभग 340 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का हुनर दिखा रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन के मुकाबलों में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी सहित विभिन्न मंडलों के निशानेबाजों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस तीन दिवसीय प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता का अंतिम व फाइनल परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed