फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooter Sunny had shot Tirath Singh on the instructions of the former head.

Meerut News: पूर्व प्रधान के कहने पर शूटर सन्नी ने मारी थी तीरथ सिंह को गोली

Thu, 11 Jan 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shooter Sunny had shot Tirath Singh on the instructions of the former head.
हस्तिनापुर। गांव किशनपुर में शनिवार रात हुई तीरथ सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने तीरथ सिंह की मौत की साजिश रची थी। उसके कहने पर ही शूटर सन्नी ने तीरथ सिंह को गोली मारी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते तीरथ सिंह पुत्र प्रभु सिंह की हत्या की गई। गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी कुलदीप उर्फ मकड़ी पुत्र संतोक सिंह, आरोपी परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह निवासी लतीफपुर ने बताया कि गांव के ही मनप्रीत उर्फ सन्नी ने तीरथ को मारने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, वर्तमान प्रधान दिलदार सिंह से चुनावी रंजिश रखता था। दिलदार सिंह तीरथ सिंह का साला है।
विज्ञापन

सहयोगी रहा मनप्रीत उर्फ सन्नी चुनाव के बाद किसी बात पर दिलदार के खिलाफ हो गया था। इसका फायदा पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने उठाया। सन्नी को दिलदार के खिलाफ इस्तेमाल किया। कुछ रुपयों का लालच देकर दिलदार को चुनाव जिताने वाले उसके जीजा तीरथ सिंह को मारने की योजना बनाई। इस पर सन्नी भी दिलदार से बदला लेने के लिए तैयार हो गया। सन्नी ने इस योजना में अपने साथ कुलदीप उर्फ मकड़ी, परमजीत उर्फ गुल्ला को भी रुपयों का लालच देकर अपने साथ कर लिया। वह किशनपुर गांव में जाकर तीरथ सिंह की रेकी करने लगे। जैसे ही वह ससुराल से लौटा तो मौके पाकर सन्नी ने उसे गोली मार दी। मकड़ी बाइक लेकर गांव के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि साजिशकर्ता पूर्व प्रधान सज्जन सिंह है। तीरथ सिंह को गोली मारने वाला शूटर सन्नी है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुलदीप उर्फ मकड़ी व परमजीत उर्फ गुल्ला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व 4 हजार रुपये बरामद हुए हैं। जो तीरथ की हत्या के बाद सन्नी ने मकड़ी को दिए थे। बाकी रुपए देने की बात कहकर फरार हो गया था।



दिलदार सिंह के खिलाफ होती थी चैटिंग
थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम प्रधान दिलदार सिंह के खिलाफ गांव के कुछ युवकों ने लतीफपुर की खूबसूरती के नाम से ग्रुप बनाया हुआ था। जिसमें अक्सर पूर्व ग्राम प्रधान दिलदार सिंह के खिलाफ चैटिंग होती थी, जिसमें यह आरोपी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed