फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shobhi University defeated Neelkanth's team to reach the quarter-finals.

Meerut News: शोभियू यूनिवर्सिटी को हरा नीलकंठ की टीम क्वार्टर फाइनल में

Mon, 09 Feb 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Shobhi University defeated Neelkanth's team to reach the quarter-finals.
40 अंकों से की जीत हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की कबड्डी टीम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम ने शोभित यूनिवर्सिटी को 40 अंकों के बड़े अंतर से हराया।

टीम के कप्तान अंकुर राठी और कोच सुशील त्यागी के नेतृत्व में रोहित मावी, योगेश चौधरी, प्रखर सिंह, कपिल सैनी, शिव मित्तल व हर्षित चौहान ने चुस्ती-फुर्ती, आक्रामक रेड और मजबूत डिफेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। यह अनुशासन व आत्मविश्वास सिखाता है। चेयरमैन बृजवीर सिंह ने टीम को बधाई दी और कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ खेल में भी उत्कृष्टता हासिल कर रहा है। इस मौके पर डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता, मनोज गोयल, यशपाल चौधरी, एसपी मिश्रा, शुभम, कपिल, इंतजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed