फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shivratri 2022: Devotees can anoint Shiv Mahadev on Shivratri with Gangotri water in Meerut

Meerut: डाकघरों में पहुंचा गंगाजल, गंगोत्री के जल से करें महादेव का अभिषेक

Thu, 21 Jul 2022 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jul 2022 01:50 PM IST
सार

मेरठ में शिवरात्रि के पर्व पर बाबा औघड़दानी का अभिषेक गंगोत्री के गंगाजल से कराने के लिए डाकघर ने पूरी तैयारियां कर ली है। शिवभक्त 250 एमएल की बोतल डाकघर के काउंटर से मात्र 30 रुपए में ले सकते हैं।

विज्ञापन
Shivratri 2022: Devotees can anoint Shiv Mahadev on Shivratri with Gangotri water in Meerut
गंगोत्री का जल, जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ बेगमबाग स्थित शिव मंदिर में  डाकघर ने शिवरात्रि के पर्व पर बाबा औघड़दानी का अभिषेक गंगोत्री के गंगाजल से कराने के लिए  पूरी तैयारियां कर ली है। शिवरात्रि के दिन कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर  में दो विशेष स्टॉल भी डाकघर द्वारा लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


शिवरात्रि के पर्व पर बाबा औघड़दानी का अभिषेक गंगोत्री के गंगाजल से कराने के लिए डाकघर ने पूरी तैयारियां कर ली है। शिवभक्त डाकघरों से गंगोत्री का पवित्र गंगाजल प्राप्त कर बाबा का जलाभिषेक कर सकते हैं। जनपद में तीनों प्रधान डाकघर सहित 20 उप डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया कि शिवभक्त 250 एमएल की बोतल डाकघर के काउंटर से मात्र 30 रुपए में ले सकते हैं। शिवरात्रि के दिन कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर और बेगमबाग स्थित शिव मंदिर में दो विशेष स्टॉल भी डाकघर द्वारा लगाए जाएंगे।

मेरठ जिले में प्रधान डाकघर कैंट, प्रधान डाकघर मेरठ सिटी, मेरठ कचहरी मुख्य डाकघर, मवाना मुख्य डाकघर, परीक्षितगढ़ उपडाकघर, दौराला उप डाकघर, मोहिउद्दीनपुर उपडाकघर, हस्तिनापुर उपडाकघर, खरखौदा उपडाकघर, आरपी रोहटा उपडाकघर, जानी उपडाकघर, मोहिउद्दीनपुर उपडाकघर, गांधी आश्रम उपडाकघर में स्टॉल लगाए जाएंगे।

वहीं, बागपत में प्रधान डाकघर बड़ौत, बागपत मुख्य डाकघर, सरूरपुर कलां उपडाकघर, अग्रवाल मंडी उपडाकघर, अमीनगरसराय उपडाकघर, ढिकौली उपडाकघर, किशनपुर बराल उपडाकघर, दोघट उपडाकघर, बिनौली उपडाकघर, खेखड़ा उपडाकघर और छपरौली उपडाकघर में स्टॉल पर गंगाजल लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed