मेरठ। वैश्य समाज सेवा समिति ने बुधवार को हरियाली तीज व जन्माष्टमी से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद शिप्रा रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि किरण सिक्का व रुचि गर्ग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। आयोजनकर्ता कृष्णा गर्ग, ममता मांगलिक, पारुल गर्ग, सरोजनी अग्रवाल, अनिता मित्तल और रेनू गुप्ता रहीं। तीज क्वीन शिवी बंसल व शर्मिला बनीं। रेखा अग्रवाल, प्रीति, ममता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सीमा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, छवी, पूनम बंसल, स्नेह बंसल, शालिनी जैन और अनिता गोयल द्वारा कार्यक्रम में डांस किया गया। कार्यक्रम में पूनम गुप्ता, रश्मी गर्ग, आकांक्षा गुप्ता, गीता अग्रवाल और संगीता जैन मौजूद रहीं।