फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shiv sidhh yog in mahashivratri

शिव सिद्ध योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Tue, 02 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
shiv sidhh yog in mahashivratri
शिव सिद्ध योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
विज्ञापन

मेरठ। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर इस बार 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। सूर्य कुंभ और चंद्रमा मकर राशि में होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन विवाह का भी उत्तम योग रहेगा। यह महाशिवरात्रि शिव सिद्ध योग में मनाई जाएगी।
आचार्य कौशल वत्स कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन विवाह करने वाली युवतियों को अखंड सौभाग्यवती होने का फल प्राप्त होता है। इस दिन विवाह से राहु, मंगल और शनि से संबंधित सभी दोष स्वत: समाप्त हो जाते हैं। आचार्य ने बताया कि दांपत्य जीवन को सुखी रखने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन

शहर के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर पूरी रात जागरण कर पूजा की जाएगी। शहर में बाबा औघड़नाथ मंदिर में चार पहल की विशेष आरती की होंगी। इसके अतिरिक्त अन्य शिव मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में रुद्राभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाबा करते हैं सबकी मुराद पूरी..
मेरठ। शिव शक्ति नगर में श्री खाटू श्याम सालासर धाम सेवा समिति की ओर से संकीर्तन का आयोजन हुआ। ज्योति प्रचंड का सौभाग्य पंकज जिंदल परिवार को मिला। गणेश वंदना के बाद भजन गायक नवीन शर्मा ने बाबा करते हैं सबकी मुराद पूरी, श्याम जी आया हूं मैं तेरे द्वार आदि प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। गोपाल प्रजापति, राहुल दीक्षित, तुषार शर्मा, सुनील वर्मा आदि ने भी भजन गाए। इस दौरान हरि किशन गर्ग, शिव कुमार, मुकेश गोयल, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed