{"_id":"687550ba5c648a1cb70087e5","slug":"shiv-devotees-are-running-with-the-chanting-of-bam-bhole-meerut-news-c-27-1-smrt1043-154698-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त लगा रहे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त लगा रहे दौड़
Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड लेेकर निकलते शिवभक्त। संवाद
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा में बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त गंगाजल लेकर दौड़ लगा रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए मोटा महादेव मंदिर पहुंचे।
नगर क्षेत्र से बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त मंजिल की ओर से बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लाने का सिलसिला जारी है। रविवार की रात से कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में डाक कांवड़िये गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर दौड़ लगाते दिखे।
पंडित शशिनाथ ने बताया कि धीरे-धीरे कांवड़ मेले में शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। कांवड़ और गंगाजल कलश कांवड़ लेकर शिवभक्त लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।