फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shilpi had bought a lehenga for her brother's wedding; what was the stress of it all?

Meerut News: भाई की शादी के लिए खरीदा था लहंगा, आखिर किस तनाव में थी शिल्पी

Mon, 27 Apr 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Shilpi had bought a lehenga for her brother's wedding; what was the stress of it all?
मेरठ। सीनियर बैंक मैनेजर शिल्पी गुप्ता की संदिग्ध हाल में हुई मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। छोटे भाई आशीष की शादी के लिए अपनी पसंद का लहंगा भी शिल्पी ने लिया था।
विज्ञापन

आगरा से आने के बाद शिल्पी ने मम्मी-पापा और भाई को भी शादी की शॉपिंग कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि किसी बात से वह तनाव में भी थी। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने पंखे से लटका शव उतार लिया था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शिल्पी की शादी नहीं हुई थी। इससे वह परेशान थी। भाई की शादी के लिए उसने पूरी तैयारियां की थी। खुद अपनी पसंद का लहंगा भी लाई थी। बैंक से छुट्टी भी ले रखी थी। पुलिस का कहना है कि शिल्पी की मौत को लेकर परिजन भी हैरान और काफी परेशान हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एसपी सिटी का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से बातचीत की जाएगी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आगरा जब उनके बैंक में यह जानकारी पहुंची तो बताया जा रहा है कि वहां के कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed