{"_id":"5a5a5ffc4f1c1be7408b4acf","slug":"shikshak-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत, हत्या का आरोप, मोर्चरी पर बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की मौत, हत्या का आरोप, मोर्चरी पर बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक की शुक्रवार रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शनिवार को हत्या का आरोप लगाकर मोर्चरी पर बखेड़ा कर दिया गया। मेडिकल पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
इंचौली निवासी बिजेंद्र (35) की तैनाती सितंबर 2017 में बुलंदशहर के जोली गांव स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोग से हुई थी। नवंबर 2017 में बिजेंद्र की शादी बाबूगढ़ छावनी निवासी महिला से हुई थी। छह जनवरी से शिक्षक ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार रात बिजेंद्र की बाबूगढ़ छावनी में हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर शिक्षक के परिजनों को जानकारी दी। शिक्षक की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की पत्नी और ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ देकर साजिशन हत्या की है। मोर्चरी पर शिक्षक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बखेड़ा कर दिया।
शिक्षक बिजेंद्र के पिता मगनदास ने इंचौली थाने पर दी तहरीर में शिक्षक की पत्नी, ससुर, साले के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बिजेंद्र विवि कैंपस में पढ़ते थे जिसके बाद लव मैरिज कर ली। बाद में बिजेंद्र की बुलंदशहर में नौकरी लग गई। बेटे ने दबाव में शादी की थी। खुद नौकरी पाने के लिए पत्नी ने बिजेंद्र की साजिशन हत्या कराई है। यह भी आरोप लगाया कि नियुक्ति देने के नाम पर बुलंदशहर में तीन लाख रुपये लिए गये। जिसके बाद बिजेंद्र की ज्वाइनिंग कराई गई। अब पहला वेतन देने के नाम पर भी पैसे मांगे जा रहे थे।